Ads Right Header

Free domain blogger

15 August swatantrata diwas desh bhakti Git & song lyrics | Independence song lyrics

15 August swatantrata diwas desh bhakti Git & song lyrics | Independence song lyrics




1) मेरा रंग दे..
मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे
मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे
मेरा रंग दे बसंती चोला रंग दे, रंग दे..
रंग दे बसंती चोला माये रंग दे

निकले हैं वीर जिया ले
यूँ अपना सीना ताने
हंस-हंस के जान लुटाने
आज़ाद सवेरा लाने
मर के कैसे जीते हैं, इस दुनिया को बतलाने
तेरे लाल चलें हैं माये, अब तेरी लाज बचाने

मर के कैसे जीते हैं, इस दुनिया को बतलाने
तेरे लाल चलें हैं माये, अब तेरी लाज बचाने

आज़ादी का शोला बन के खून रगों में डोला
मेरा रंग दे…
मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे
मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे
मेरा रंग दे बसंती चोला रंग दे, रंग दे..
रंग दे बसंती चोला माये रंग दे

दिन आज तो बड़ा सुहाना
मौसम भी बड़ा सुनहरा
हम सर पे बाँध के आये
बलिदानों का ये सेहरा
बेताब हमारे दिल में इक मस्ती सी छायी है
ऐ देश अलविदा तुझको कहने की घडी आई है
महकेंगे तेरी फिज़ा में हम बन के हवा का झोंका
किस्मत वालों को मिलता ऐसे मरने का मौका

निकली है बरात सजा है इंक़लाब का डोला
मेरा रंग दे…
मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे
मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे
मेरा रंग दे बसंती चोला रंग दे, रंग दे..
रंग दे बसंती चोला माये रंग दे..  




2). अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं
सर कटा सकते हैं लेकिन, सर झुका सकते नहीं

हमने सदियों में ये आज़ादी की नेमत पाई है
सैकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है
मुस्कुराकर खाई है सीनों पे अपने गोलियां
कितने वीरानों से गुज़रे हैं तो जन्नत पाई है
ख़ाक में हम अपनी इज़्ज़त को मिला सकते नहीं
अपनी आज़ादी...

क्या चलेगी ज़ुल्म की अहले वफ़ा के सामने
आ नहीं सकता कोई शोला हवा के सामने
लाख फ़ौजें ले के आए अम्न का दुश्मन कोई
रुक नहीं सकता हमारी एकता के सामने
हम वो पत्थर हैं जिसे दुश्मन हिला सकते नहीं
अपनी आज़ादी...

वक़्त की आवाज़ के हम साथ चलते जाएंगे
हर क़दम पर ज़िन्दगी का रुख बदलते जाएंगे
गर वतन में भी मिलेगा कोई गद्दारे वतन
अपनी ताकत से हम उसका सर कुचलते जाएंगे
एक धोखा खा चुके हैं और खा सकते नहीं
अपनी आज़ादी...
(वन्दे मातरम)

हम वतन के नौजवां हैं हमसे जो टकराएगा
वो हमारी ठोकरों से ख़ाक में मिल जाएगा
वक़्त के तूफ़ान में बह जाएंगे ज़ुल्मों-सितम
आसमां पर ये तिरंगा उम्र भर लहराएगा
जो सबक बापू ने सिखलाया भुला सकते नहीं
सर कटा सकते...  

15 August swatantrata diwas desh bhakti Git & song lyrics | Independence song lyrics


3).  साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ बढ़ाना 
एक अकेला थक जायेगा
मिल कर बोझ उठाना 
साथी हाथ बढ़ाना...

हम मेहनतवालों ने जब भी मिलकर कदम बढ़ाया 
सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया 
फ़ौलादी हैं सीने अपने, फ़ौलादी हैं बाहें 
हम चाहें तो पैदा करदें, चट्टानों में राहें
साथी हाथ बढ़ाना...

मेहनत अपने लेख की रेखा, मेहनत से क्या डरना 
कल गैरों की खातिर की, आज अपनी खातिर करना 
अपना सुख भी एक है साथी, अपना दुःख भी एक 
अपनी मंजिल सच की मंजिल अपना रस्ता नेक
साथी हाथ बढ़ाना...

एक से एक मिले तो कतरा बन जाता है दरिया 
एक से एक मिले तो ज़र्रा बन जाता है सेहरा 
एक से एक मिले तो राई बन सकती है परबत 
एक से एक मिले तो इन्सां, बस में कर ले किस्मत
साथी हाथ बढ़ाना...  


4) . हो अंबर हेठा, धरती वस्दी, एथे हर रुत हस्दी, हो ओ
किन्ना सोना, देस है मेरा, देस है मेरा, देस है मेरा
किन्ना सोना देस है मेरा, देस है मेरा
देस है मेरा, देस है मेरा

धरती सुनेहरी अंबर नीला हो ओ
धरती सुनेहरी अंबर नीला हेर मौसम रंगीला
ऐसा देस है मेरा, हो ऐसा देस है मेरा
ऐसा देस है मेरा, हा ऐसा देस है मेरा
बोले पपिहा कोयल गाये
बोले पपिहा कोयल गाये, सावन घिर के आएँ
ऐसा देस है मेरा, हो ऐसा देस है मेरा
ऐसा देस है मेरा, हा ऐसा देस है मेरा

गेंहू के खेतों मे कंघी जो करे हवाएँ
रंग बिरंगी कितनी चुनरिया उड़ उड़ जाएँ
पनघट पर पनहराण जब गगरी भरने आए
मधुर मधुर तानो मे कही बंसी कोई बजाए, लो सुन लो
क़दम क़दम पे है मिल जानी
क़दम क़दम पे है मिल जानी, कोई प्रेम कहानी
ऐसा देस है मेरा, हो ऐसा देस है मेरा
ऐसा देस है मेरा, हान ऐसा देस है मेरा

ओह मेरी जुगनी दे धागे पक्के जुगनी ओस दे मुँह तो फबे
जीनू सॅट इश्क़ दी लग्गे
ओय साई मेरेया ओह जुगनी वीर मेरेया जुगनी केह्न्दी आए
ओह नाम साई दा लेंधी आए होय होय होय होय होय होय होय
ओह दिल कद लिता ई जिंद मेरिए

बाप के कंधे चढ़ के जहा बच्चे देखे मेले
मेले मे नच के तमाशे, कुलफी के चाट के ठेले
कही मिलती मीठी गोली, कही चूरन की है पूडिया
भोले भोले बचे है, जैसे गुड्डे और गुड़िया
और इनको रोज़ सुनाए दादी नानी हो
रोज़ सुनाए दादी नानी, इक परियों की कहानी
ऐसा देस है मेरा, हो ऐसा देस है मेरा
ऐसा देस है मेरा, हान ऐसा देस है मेरा

सड़के सड़के जांदी ए मुटियारे नि
कॅंडा चुभा तेरे पैर बाँकिए नारे नि
ओय, नि आडिए कॅंडा चुबा तेरे पैर बांकी नारे नि
कौन कड़े तेरा कांडरा मुटियारे नि
कौन सहे तेरी पीड़ बाँकिए नारे नि
ओय, नि आडिए कौन सहे तेरी पीड़ बाँकिए नारे नि
हो हो हो, हो हो हो हो
मेरे देस मे मेहमआनो को भगवान कहा जाता है
वो यही का हो जाता है जो कहीं से भी आता है

आ आ आ आ
तेरे देस को मैने देखा तेरे देस को मैने जाना
आ आ आ
तेरे देस को मैने देखा तेरे देस को मैने जाना
जाने क्यूँ ये लगता है मुझको जाना पहचाना
यहा भी वही शाम है वही सवेरा हो
वही शाम है वही सवेरा
ऐसा ही देस है मेरा जैसा देस है तेरा
वैसा देस है तेरा हन जैसा देस है तेरा
ऐसा देस है मेरा हो जैसा देस है तेरा
ऐसा देस है मेरा हन जैसा देस है तेरा
ऐसा देस है मेरा हन वैसा देस है मेरा 



Independence song lyrics


Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel